फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

छात्रा का बनाया अश्लील वीडियो क्लिप, पोर्न साइट पर डाला

Wed, 06 Jun 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
शहर के एक कालेज में पढने वाले छात्रों की गंदी हरकत ने शहरियों को शर्मिंदा कर दिया है। छात्रों ने कालेज में पढने वाली सहपाठी छात्रा की शौचालय में अश्लील वीडियो बना ली। फिर उसे ब्लैकमेल करने लगे। छात्रा से पचास हजार रुपये की मांग की जाने लगी। न देने पर अश्लील वीडियो क्लिप को पोर्न साइट पर डाल दिया। बाद में उसे दोस्तों के व्हाट्सएप ग्रुप में भी वायरल कर दिया। छात्रा के परिजनों ने नगर कोतवाली में आरोपी चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


शहर की रहने वाली एक छात्रा निजी स्कूल में बारहवीं की पढ़ाई कर रही थी। बीते मार्च महीने में उसके साथ पढ़ने वाले चार छात्रों ने कालेज के शौचालय में उसकी अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियोक्लिप बनाने के बाद चारों उसे ब्लैकमेल करने लगे। पचास हजार रुपये की मांग की। जब छात्रा ने रुपये देने में असमर्थता जताई तो छात्रों ने फोन कर वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी दी। इसका भी छात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा।

छात्रा के परिजनों का आरोप है कि बलीपुर के रहने वाले चारों छात्रों ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप पहले यूट्यूब पर अपलोड की। इसके बाद उसे पोर्न साइट पर डाल दिया। इसके अलावा दोस्तों के व्हाट्स ग्रुप में भी वायरल कर दिया था। इस बात की जानकारी छात्रा को अपनी सहेली से सोमवार को हुई। परिजनों ने मंगलवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पास्को एक्ट, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें