फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी में युवती से सामूहिक दुराचार

Wed, 14 Jun 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काौश्ााम्बबी
विज्ञापन
विज्ञापन
 सैनी इलाके की युवती के साथ पड़ोसी युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। सात जून की शाम युवती खेत से घर लौट रही थी। इसी दौरान युवकों ने उसे हवस का शिकार बना डाला। दरिंदगी के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। सोमवार को पीड़िता ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

   

 सैनी इलाके की एक युवती सात मई की शाम खेत की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के तीन युवकों ने उसे रास्ते में अकेली देख रोक लिया। जब तक वह युवकों की मंशा को भांपती युवक ने उसे दबोच कर झाड़ी के पीछे उठा ले गए। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। दरिंदगी के बाद आरोपी बेसुध पड़ी युवती को कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

 युवकों के चंगुल से छूटी युवती घर पहुंची। दूसरे दिन आपबीती परिजनों को बताई तो वह सन्न रह गए। आरोपियों घर उलाहना देते हुए पीड़िता थाने गई तो पुलिस ने एक नहीं सुनी। सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की गुहार  लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें