फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मिले 10 मोबाइल, 21 हजार रुपये

Thu, 10 Mar 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह व पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने गुरुवार की शाम अचानक जेल में छापा मारा। इससे हड़कंप मच गया। बैरकों की जांच के दौरान दस मोबाइल, चार्जर, 21 हजार रुपये संग प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई। जेल अधीक्षक की तहरीर पर नगर कोतवाली में एक नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त की बैठक में शामिल होकर लौटने के बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भारी दलबल के साथ जिला कारागार में छापा मारा। अचानक डीएम को देख कारागार प्रशासन के पसीने छूटने लगे। डीएम व एसपी की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने बैरकों में जाकर सघन जांच पड़ताल की।

इस दौरान पुलिस कर्मियों ने कैदियों के बैग, कपड़े व कंबल को भी चेक किया। बैरकों में अव्यवस्था को देख डीएम भड़क गए। शाम 5.25 बजे से शुुरु हुई छापेमारी करीब दो घंटे चली। इस दौरान बैरकों की दीवारों में बने सुराख में छिपाए गए 10 मोबाइल, चार चार्जर, 21 हजार 380 रुपये नकद के साथ 49 पुड़िया भांग की गोली व अन्य प्रतिबंधित सामग्री मिली। जेल में प्रतिबंधित सामग्री देख जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक व अन्य कर्मचारियों को लताड़ लगाई। डीएम के निर्देश पर जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने  मनीष नाम के बंदी के खिलाफ नामजद व अज्ञात बंदियों के खिलाफ देर रात नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव ने बताया कि बरामद मोबाइल से हुई बातचीत के आधार पर दूसरे बंदियों को चिह्नित करते हुए विवेचना में नाम प्रकाश में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें