फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से नाराज विवाहिता ने लगाई फांसी

Tue, 03 Mar 2015 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
परियावां(ब्यूरो)। पति से नाराज विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। गांव से बच्चों के साथ पति लौटा तो उसे फांसी पर लटकी देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। सूचना पर मायके के लोग भी पहुंचे।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के नटोही गांव निवासी उमेश का अपनी पत्नी सीमा से सुबह किसी को बात को लेकर विवाद हो गया। दोपहर में गांव में एक सर्कस वाला आया तो वह बच्चों को लेकर सर्कस देखने चला गया।

शाम को वह घर लौटा तो उसकी पत्नी सीमा (27) घर की छत में लगे चुल्ले से रस्सी के सहारे लटक रही थी। उसने शोर मचाया तो गांव के लोग जुट आए। उसे जल्दी से नीचे उतारा गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पर बरई कुंडा निवासी विवाहिता की मां फूलकली भी मौके पर पहुंची। देर शाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें