फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: मेडिकल स्टोर के कर्मचारी से एक लाख 64 हजार छीने

Tue, 29 Jan 2019 12:50 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
loot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 मेडिकल स्टोर से रुपये बैंक में जमा करने पहुंचे कर्मचारी के हाथ से एक लाख 64 हजार रुपयों से भरा बैग बदमाश के छीनकर भागने की खबर से पुलिस महकमे के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो हकीकत सामने आ गई। एक युवक कर्मचारी के हाथ से रुपये लेकर जाते दिखा। ऐसे में पुलिस ने कर्मचारी को ही संदिग्ध मानते हुए हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन


जिला अस्पताल के गेट पर पल्टन बाजार निवासी मोहम्मद शमीम ने मेडिकल स्टोर खोल रखा है। दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी आदर्श श्रीवास्तव हर दिन की तरह सोमवार दोपहर दुकान से 1,64,400 रुपये लेकर बैंक आफ बड़ौदा ब्रांच में जमा करने गया। कुछ देर बाद उसने मेडिकल स्टोर संचालक को सूचना दी कि रुपये छीनकर एक बदमाश भाग गया।

दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग जाने की खबर मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए। आननफानन में मकंद्रूगंज पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी संग स्वाट टीम प्रभारी मौके पर पहुंचे। मेडिकल स्टोर के कर्मचारी आदर्श श्रीवास्तव से पुलिस पूछताछ करने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालगे लगी। सीसीटीवी में आदर्श अपने किसी दोस्त दीपक से पहले मिला, फिर बैंक में घुस गया।
विज्ञापन


जहां से मीराभवन का रहने वाला राजू उसके हाथ से रुपयों से भरा बैग लेकर जाता दिख रहा है। पुलिस पहले तो इसे टप्पेबाजी मानती रही, लेकिन बाद में आदर्श की मिलीभगत मानते हुए उसे हिरासत में लेकर आरोपी राजू की तलाश करने लगी। स्वाट टीम प्रभारी ने बताया कि आदर्श की मिलीभगत से रुपये गायब हुए हैं। रुपये लेकर भागने वाले की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें