फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News : दर्शन पूजन के लिए निकला युवक सई नदी में डूबा, बेलखरनाथ धाम के पास हुआ हादसा

Sun, 24 May 2026 01:29 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

बाबा बेलखरनाथ महादेव का दर्शन पूजन करने के लिए घर से निकला युवक सई नदी में डूब गया। मंदिर जाने से पहले वह स्नान करने के लिए पुल के नीचे नदी में उतरा था कि गहराई में जाने से वह डूब गया।
विज्ञापन
युवक के सई नदी में डूबने के बाद मौके पर जुटी भीड़ और रोते बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा बेलखरनाथ महादेव का दर्शन पूजन करने के लिए घर से निकला युवक सई नदी में डूब गया। मंदिर जाने से पहले वह स्नान करने के लिए पुल के नीचे नदी में उतरा था कि गहराई में जाने से वह डूब गया। घाट पर मौजूद लोगों के शोरगुल मचाने पर जब तक लोगों ने खोजबीन शुरू की तब तक वह पानी में लापता हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों ने काफी देर से खोजबीन में जुटे हैं। घाट पर भारी भीड़ मौजूद है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन


कंधई नारायणपुर चौबेपुर गांव निवासी लालचंद्र गौतम का पुत्र नितिन (18) रविवार सुबह लगभग 11 बजे बेलखरनाथ धाम पर दर्शन पूजन करने गया था। जलाभिषेक और दर्शन पूजन के पहले वह धाम स्थित सई नदी में स्नान करने गया। इसी दौरान वह स्नान करते समय पुल के नीचे पहुंचा तो अचानक गहरे पानी में समा गया। यह देख मौजूद लोगों ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। घाट पर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची दिलीपपुर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी सई नदी में तलाश शुरू कर दी, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें