फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामबिहारी बाजार में कारोबारियों में झड़प

Thu, 03 Mar 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार को ज्वेलरी की दुकानों को बंद कर कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बंदी कराने पहुंचे कारोबारियों से श्याम बिहारी मार्केट में तकरार भी हुई। हंगामे की खबर पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराया।
विज्ञापन


केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को सर्राफा कारोबारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जताते हुए नारेबाजी किए। सर्राफा एसोसिएशन का आरोप था कि केंद्र सरकार सोने के आभूषणों पर एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क लगा रही है। बंदी के समर्थन में संगठन के पदाधिकारी व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बंदी का समर्थन कर रहे सर्राफों को जानकारी मिली कि श्यामबिहारी मार्केट में दुकानें खुली हुई हैं।

 इस पर वे दुकानें बंद कराने के लिए मार्केट में पहुंच गए। कारोबारियों की भीड़ देख अधिकांश लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। कुछ लोग दुकानें नहीं बंद कर रहे थे। उनसे हड़ताल का समर्थन करने वाले सर्राफों से तकरार होने लगी। हंगामे की खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कहा कि कोई भी दुकान जोर जबरदस्ती नहीं बंद कराई जाएगी।
विज्ञापन


 हालांकि बड़े कारोबारियों के हस्तक्षेप पर विवाद शांत हो गया। बाद में एक बैठक के दौरान तय हुआ कि 4 व 5 मार्च को सभी दुकानें बंदकर विरोध जताया जाएगा। इस मौके पर अमर केसरवानी, राजेंद्र केसरवानी, बद्री केसरवानी, सुभाष सोनी, सजनलाल सोनी, प्रेमचंद्र सोनी, राहुल केसरवानी, ओम प्रकाश, रामजी प्रहलाद खंडेलवाल, शिवराम सोनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें