फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरौली गांव से पुलिस ने पकड़ी साढे़ चार लाख की शराब

Wed, 11 Nov 2015 04:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए प्रधानी के चुनाव में खपाने के लिए मध्यप्रदेश में निर्मित अंग्रेजी और देसी शराब की 7680 बोतलें बरामद की है। गांव के ही एक व्यक्ति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लगभग साढे़ चार लाख रुपये की यह शराब पंपिंग सेट से बरामद की।
विज्ञापन


प्रधानी के चुनाव में मतदाताओं के लुभाने के लिए अवैध दारू ग्रामीण इलाकों में डम्प की जा रही है। धरौली गांव में एक पंपसेट से 107 गत्ता शराब इसकी गवाह है। अंतू एसओ राजकिशोर ने बताया कि रात करीब पौने आठ बजे धरौली गांव के ही एक व्यक्ति ने सूचना दी कि अभयराज वर्मा के पंपिंग सेट में अवैध शराब डंप की गई है। पुलिस ने 7680 शीशी शराब बरामद कर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 हालांकि मौके पर कोई भी आरोपी नहीं मिला। धरौली गांव के ही मलखान सिंह, शैलेंद्र सिंह और अभयराज वर्मा के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन और अवैध शराब डंप करने का मामला दर्ज किया गया है। एसओ अंतू ने बताया कि शराब माफिया की खोज की जा रही है। पुलिस की मानें तो शराब भारी मात्रा में इलाके में आती है और मैजिक लोडर से गांव-गांव पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें