फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्दाश्त न कर सकी प्रेमी की पिटाई, आग लगाकर दी जान

Mon, 01 Jun 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घरवालों द्वारा प्रेमी की पिटाई से आहत किशोरी ने रविवार रात आग लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना पट्टी के  पूरे बंशीधर गांव की है।  पूरे बंशीधर गांव की सत्रह वर्षीय किशोरी अपने भाई के साथ रहती थी। उसके माता-पिता परदेस में रहते हैं। बताते हैं कि गांव के ही एक युवक से किशोरी के संबंध थे। इसे लेकर गांव के लोग उसके भाई को ताना देते रहते थे। इसे लेकर भाई-बहन के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था। किशोरी के घर के आसपास मंडराने वाले प्रेमी की परिजनों ने पिटाई भी की थी। रविवार को किशोरी के प्रेमी को फिर परिजनों ने पीट दिया।
विज्ञापन


इसे लेकर खूब हंगामा हुआ। बाद में किशोरी के घरवालों ने पुलिस को तहरीर भी दी। हालांकि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। मामले को लेकर किशोरी और युवक के घरवालों के बीच तनातनी थी। रविवार की रात प्रेमी की पिटाई से आहत किशोरी ने घर में खुद को आग के हवाले कर दिया। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग भीतर आए। किसी तरह आग बुझाकर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजन रोने-बिलखने लगे। मृतका के चाचा ने प्रेमी पर किशोरी को बरगलाकर उसे खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि कोतवाली में किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है और न ही घटना की जानकारी ही किसी ने दी है। वह मामले को दिखवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें