फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 10 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। रात भर उसका शव सड़क किनारे नाले में पड़ा रहा। बुधवार की सुबह शव देखने पर नागरिकों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



नगर कोतवाली के श्रीकांतपुर भुपियामऊ निवासी राजेंद्र कुमार पटेल (35) पुत्र रामभरोस पटेल मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर करता था। मंगलवार को मजदूरी करने के लिए शहर आया था। रात में वह अपने घर पैदल ही जा रहा था। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर पितई का पुरवा जोगापुर के करीब देर रात अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह नाले में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल होने के कारण वह बेहोश हो गया था। इसलिए कोई हलचल भी नहीं हुई। इससे उसकी मौत हो गई।

बुधवार की सुबह लोगों ने नाले में युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची भंगवा,चुंगी पुलिस ने लोगों की मदद से नाले से शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान की कोशिश की जाने लगी। तभी पता चला कि राजेंद्र कुमार पटेल घर नहीं पहुंचा है। उसके परिवार के लोग परेशान हैं। परिजन भी उसे पहचानने के लिए मौके पर पहुंचे। शव देखते ही लोग रोने बिलखने लगे। इस मामले में प्रधान आलोक कुमार सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

करंट लगने से युवक गंभीर
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कौशांबी जनपद के सिराथू निवासी मनोज (22) पुत्र रामभरोसे को मंगलवार की शाम करंट लग गया। साथियों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें