फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला

Wed, 10 Feb 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सात माह पहले ब्याही गई एक विवाहिता की अहमदाबाद में मौत हो गई। मामले में मायकेवालों ने पति पर दहेज न देने पर विवाहिता को मार डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने उनकी तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के खूझी कला निवासी हिरदायी का आरोप है कि उसने अपनी बेटी रीमा का विवाह 11 जून 2015 को अंतू थाना क्षेत्र के भगवानदास का पुरवा रमगढ़ी निवासी विनोद कुमार के साथ किया था। शादी के बाद से ही पति 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। इसे लेकर कई बार मायके वालों व ससुराल वालों के बीच पंचायत भी हुई थी। करीब दो माह पहले पति विनोद उसकी बेटी रीमा को लेकर अहमदाबाद चला गया।

वहां भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। 6 फरवरी 2016 को रीमा ने फोन कर पति के प्रताड़ना की बात बताई थी। 8 फरवरी को खबर मिली कि रीमा की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी मिलते ही हिरदायी व परिवार के लोग परेशान हो उठे। उन लोगों ने जिलाधिकारी को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। जैसे ही शव घर पहुंचा पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने पति विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम हाउस पर भी मायके व ससुराल पक्ष के लोगों के बीच तनातनी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें