डेरा अदमखेल जहां स्मार्टफोन से सस्ते दामों पर मिलती हैं बंदूकें
- फोटो : Dawn
शहर के कपूर चौराहे पर शनिवार की शाम पुलिस ने युवक की हत्या करने आए दो बाइक सवार युवकों को धर दबोचा। उनके पास से दो तमंचा व आठ कारतूस मिला।
कोतवाल हरिपाल सिंह ने बताया क अचानक कपूर चौराहे पर पुलिस को देख बाइक सवार युवक भागने लगे। इस दौरौन बाइक चला रहे युवक को दबोच लिया गया जबकि पीछे बैठा युवक सदर बाजार की ओर भागा। भागने के दौरान उसने कुछ नाले में फेंक दिया। हालांकि लोगों की मदद से उसे भी पुलिस ने धर दबोचा। तलाशी के दौरान पकड़े गए युवक के पास से तमंचा व कारतूस मिल गए। दूसरे को पुलिस ने कर्रा किया तो उसने तमंचा फेंकने की बात बताई। जिसे कोतवाल ने सफाई कर्मचारियों की मदद से खोज निकाला। पुलिस की पूछताछ में दोनों के मकसद सामने आए तो उनके होश उड़ गए।
कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए कपिलदेव निवासी छतरपुर और रियाज अहमद पुत्र रईस अहमद निवासी चंघईपुर थाना मानधाता ने बताया कि वे लोग गोपालापुर निवासी स्व. प्रभाकर सिंह मीनू के भतीजे अभिनव सिंह की हत्या के इरादे से शहर में घूम रहे थे। तीन दिन पहले एमडीपीजी कालेज में कपिल व अभिनव से मारपीट हुई थी। जिसका बदला लेने के लिए दोनों उसे शहर में खोज रहे थे। यह तो गनीमत रही कि अभिनव उनके सामने नहीं आया। मानधाता पुलिस से पकड़े गए युवकों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। बतादें कि अधिवक्ता प्रभाकर सिंह मीनू की सदर तहसील में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। साथ ही उनसे पूछताछ कर और जानकारी भी जुटाने की कोशिश की जा रही है।