फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसिया उत्पीड़न के विरोध में अफसरों से लगाई गुहार

Fri, 05 May 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पटरी दुकानदारों ने पुलिसिया उत्पीड़न के विरोध में गुरुवार को अफसरों से न्याय की गुहार लगाई। बोले जबरन दुकानें हटवाई जा रही हैं। दुकानदारों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन


चौक से लेकर जीआईसी और पंजाबी मार्केट में सड़क तक अतिक्रमण के चलते जाम के झाम से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती है। जाम के लिए काफी हद तक दुकानदारों के अलावा पटरी दुकानदार भी जिम्मेदार हैं। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों का आरोप है कि दो दिन से कोतवाली पुलिस अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनके साथ मारपीट व तोड़फोड़ कर रही है। जिससे गरीब दुकानदारों की आजीविका बंद हो गई है।

इसके विरोध में गुरुवार को बड़ी संख्या में पटरी दुकानदार पुलिसिया उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कचहरी पहुंचे। यहां दुकानदारों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमे पटरी दुकानदारों को दुकानें लगाने की अनुमति देने की मांग की गई थी। अधिकारियों ने उनकी बात सुनने के बाद आश्वासन दिया। इस मौके पर सैयद मसनून,अलसैफ, रज्जब, वसीम, सोनू, साबान, अनीस, शहनवाज, फारूक, श्रीराम, नसीम समेत अन्य दुकानदार प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन


सहालग के दौरान पंजाबी मार्केट में जाम की समस्या से लोग जूझ रहे थे। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने मार्केट के भीतर रिक्शा व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। श्रीराम तिराहे के पास बैरियर लगा दिया गया है। ताकि रिक्शा भीतर न प्रवेश कर सके। मौका मिलते ही दुकानदारों ने बाइकें खड़ी करने के साथ ही सामान दुकानों के बाहर सजा दिया। जिसके चलते जाम की समस्या बरकरार रही। तिराहे पर दो होमगार्ड ईरिक्शा व चार पहिया वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें