फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग करने वाले को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। गंगा तट पर पिस्टल से फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ। मानिकपुर थाना क्षेत्र में गत दिनों गंगा तट पर फायरिंग करने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फायरिंग करने वाले को चिह्नित करने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। शनिवार को मानिकपुर थानाध्यक्ष गोतनी चौराहे पर खड़े थे। तभी करेंटी रोड पर फायरिंग करने वाले की सूचना पुलिस को मिली।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक चाय की दुकान से भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए आयुष पांडेय उर्फ राजा पांडेय पुत्र जय प्रकाश पांडेय निवासी करेंटी मानिकपुर ने बताया कि यह पिस्टल उसे महेशगंज के रहने वाले आशीष मिश्रा ने दी है। पुलिस आशीष की तलाश करने के साथ ही पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें