फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतू थाने में सिपाही ने जहर खाकर दी जान

Sun, 17 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 अंतू थाने में तैनात सिपाही संजय कुमार राय (47) की जहर खाने से मौत हो गई। बगल में सोए साथियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। बिस्तर के पास सल्फास की पुड़िया मिली है। सिपाही की मौत की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक, एएसपी पूर्वी मौके पर पहुंचे। पुलिस लाइन में सलामी देने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के चदनीपुर निवासी संजय कुमार राय वर्ष 1987 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था।

 15 जनवरी वर्ष 2015 को उनकी अंतू थाने में तैनाती हुई। वह आठ जनवरी को मां प्यारे देवी की तबीयत खराब होने के चलते अवकाश लेकर घर गए थे। शनिवार को वह लौटे और पुलिस लाइन में आमद कराने के बाद अंतू थाने चले गए। वहां अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ थाने की बैरक में ही रुके। रात करीब नौ बजे के आसपास उनको दो उल्टियां हुईं। साथियों के पूछने पर उन्होंने कुछ नहीं बताया। इसके बाद सभी सो गए।

 रविवार की सुबह उनके करीब बिस्तर पर सो रहे सिपाही उठे, लेकिन वह नहीं उठे। इस बात की जानकारी मिलने पर प्रभारी एसओ रामऔतार वर्मा व अन्य पुलिसकर्मी बैरक पहुंचे। खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा, एएसपी पूर्वी नीरज कुमार पांडेय फोरेंसिक टीम के साथ थाने पहुंचे।  उल्टी में सल्फास की गंध है। फोरेंसिक टीम ने सल्फास की पुड़िया के साथ बिस्तर व बैरक के कई स्थलों की छानबीन के बाद नमूने लिए।
विज्ञापन


 बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यहां परिजन भी पहुंच गए। शव देखते ही वे रोने-बिलखने लगे। जहां वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस लाइन में सलामी देने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस वाहन से सिपाही का शव उसके पैतृक घर भेजा गया।

वहीं प्रभारी एसओ, अंतू रामऔतार वर्मा का कहना है कि सिपाही संजय राय शनिवार शाम को ही वापस लौटे थे। वह तनाव में थे। साथियोें से भी कोई बात साझा नहीं की। सल्फास खाने से उनकी मौत हुई है। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें