फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने महिला को मारी गोली, रेफर

Tue, 01 May 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइसेंसी बंदूक से पड़ोसी महिला को गोली मारने के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। गोली लगने से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने देवर की तहरीर पर पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के विवेक नगर निवासी ओम प्रकाश पांडेय की पत्नी मीरा पांडेय (45) रविवार की देर रात अपने घर के बाहर कूड़ा फेकने के लिए निकली थी। तभी पड़ोसी कपिलदेव मिश्रा अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने लगे। इस बीच गोली मीरा को आकर लगी। गोली लगने के बाद वह चीखते हुए घर की ओर भागी।

फायर व चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। गोली लगने से घायल मीरा देवी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी के घर दबिश दी।
विज्ञापन


आरोपी घर पर नहीं मिला और न ही लाइसेंसी बंदूक पुलिस के हाथ लगी। इस मामले में घायल मीरा के देवर गोविंद नारायण पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने कपिलदेव मिश्रा के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। नगर कोतवाल ने बताया कि घटना की वजह समझ में नहीं आ रही।

यह पता लगा है कि आरोपी अपने मकान के छत पर था। वहीं से फायरिंग कर रहा था। उस समय उसके नशे में होने की बात भी सामने आ रही है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। उसके मिलने के बाद ही घटना की वजह सामने आएगी।

फायरिंग से मोहल्ले में फैली दहशत
विवेकनगर मोहल्ले में फायरिंग के बाद लोगों में खौफ फैल गया। महिला को गोली लगने की खबर पर लोग भागकर पहुंचे। हर कोई घटना की हकीकत जानने का प्रयास करता रहा लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था। पड़ोसी की फायरिंग से महिला के घायल होने पर लोग खौफजदा थे। लोगों का कहना था कि अब घरों में सुरक्षित रहना भी दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें