फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवलखा मंदिर में लाखों की चोरी

Tue, 27 Jan 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नवलखा दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। मंदिर में पांच छोटे मंदिर थे उनके भी ताले चोरों ने तोड़ डाले। इसके साथ ही मंदिर के बगल पांच गुमटियों और एक मोबाइल की दुकान के भी शटर तोड़ डाले। ताबड़तोड़ हुई चोरियों से इलाके में खौफ फैल गया। यही नहीं मंदिर में गंदगी फैलाने से लोगों में रोष फैल गया।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के लवाना बाजार में चोरों ने एक ही रात ताबड़तोड़ कई चोरियों को अंजाम दे दिया। बरसात और ठंड का फायदा उठाकर वह मंदिरों के ताले और दानपेटिकाएं तोड़ते रहे। नवलखा मंदिर में पुजारी दुर्गाशंकर ने 13 हजार रुपये मोरंग के लिए रखा था। इसके साथ ही व्यापारियों से वसूला गया 10 हजार व दानपात्र के 9500 रुपये उठा ले गए। इसके अलावा मंदिर के काफी घंटे और कीमती सामान भी चोरी कर ले गए।

चोरों ने मंदिर में ही गंदगी कर दी। सुबह लोग मंदिर में पहुंचे तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को  आश्वासन दिया कि चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। उधर, इसी रात मंदिर के पास मुन्ना मौर्या, रमेश अग्रहरि, शिव नारायण पटेल सहित अन्य दो लोगों की गुमटियों के ताले भी तोड़े गए और चोर सामान उठा ले गए। इसके अलावा मंदिर के बगल स्थित शोभित की मोबाइल की दुकान से 20 हजार की नकदी सहित रिचार्ज मोबाइल बैटरी आदि चोर उठा ले गए। लोगों के आक्रोश देखते हुए दोपहर में जिले की विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम पहुंची। इस दौरान प्रभारी नितिन कुमार ने पूरी घटना की जांच की। उधर, जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार स्थित शिव मंदिर का दरवाजा तोड़कर मंदिर से घंटा, अखंड ज्योति, ताबे के नाग देवता की मूर्ति चोर उठा ले गए। एक माह में यह दूसरी घटना चोरों ने अंजाम दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें