फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे से धमकाकर दुकानदार को लूटा

Tue, 21 Feb 2017 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कानपुर की प्लास्टिक फैक्ट्री में लूट - फोटो : self
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर कोतवाली के खजुरनी में तमंचे के बल पर बाइक सवार चार बदमाशों ने किराना व्यवसायी को लूट लिया। विरोध करने पर पीटा और गल्ले से 10 हजार रुपये व मोबाइल लूटकर फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


खजुरनी निवासी चंद्रभान पुत्र अवधेश कुमार ने किराने की दुकान खोल रखी है। शनिवार की रात वह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान दो बाइक से चार बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने पहुंचते ही चंद्रभान को पिस्टल सटा दिया। विरोध करने पर उसे पीटा। गल्ले से 10 हजार रुपये व मोबाइल ले लिया। दुकान से काजू, बादाम समेत अन्य खाने की सामग्री भी समेट लिया। इस बीच ग्रामीणों को आता देख बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। दुकानदार की मानें तो बदमाशों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोग भागकर मौके पर पहुुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में हाथ पैर मारे लेकिन वे नहीं मिले। जेल चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मोबाइल सार्विलांस पर लगाया गया है। बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें