फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ को कुल्हाड़ी से काट डाला

Mon, 14 Nov 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के नरिया गांव में पंपिगसेट पर सो रहे अधेड़ की हमलावरों ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सोमवार की सुबह दौड़ लगाने निकले युवकों की नजर खून से लथपथ शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। गांव में हत्या की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


नरिया निवासी शिवबहादुर सरोज (55) अपने छोटे भाई शिवमूर्ति के साथ रहते थे। रविवार की रात वह खाना खाकर घर से दो सौ मीटर दूर खेत में लगे पंपिगसेट पर सोने चले गए। सोमवार की भोर में पंपिगसेट की ओर गांव के युवक दौड़ रहे थे। उजाला होने पर युवकों की नजर पंपिगसेट की ओर गई तो वे दंग रह गए। देखा कमरे से बाहर की ओर शिवबहादुर सरोज का आधा शरीर पड़ा था। करीब जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शिवबहादुर के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर कुल्हाड़ी व धारदार हथियार से प्रहार के निशान थे। इस घटना की खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते घटनास्थल की ओर भागे। हत्या की जानकारी मिलने पर अंतू थानाध्यक्ष भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने मृतक के भतीजे अनिल कुमार की तहरीर पर पड़ोसी राम सजीवन और राम खेलावन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अनिल के मुताबिक उक्त लोगों से जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी स्वामीनाथ और सीओ सिटी शशीशेखर दीक्षित ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली।

भतीजे की ओर घूम रही पुलिस के शक की सुई
शिवबहादुर सरोज की हत्या को लेकर पुलिस हर बिंदुओं पर खोजबीन कर हकीकत तलाशती रही। सूत्रों की मानें तो भतीजे अनिल की ओर पुलिस के शक की सुई घूम रही है। हत्यारोपियों की अनिल व उसके बड़े पिता से विवाद चला आ रहा था। कुछ दिनों पहले दोनों ओर से जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमे रामसजीवन व रामखेलावन अदालत से बरी हो गए थे। जबकि अनिल के ऊपर दर्ज मुकदमा अभी भी विचाराधीन है। अनिल इन लोगों से हर हाल में बदला लेने की फिराक में था। कई दिनों से वह तनाव में चल रहा था। जिसकी बाबत गांव के लोग भी बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें