फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने बच्चे को कुएं में फेंका, मौत

Mon, 05 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
अभि को निकालने के लिए खोदा गया गड्ढा - फोटो : ब्यूरो/ ग्वालियर
विज्ञापन
घरेलू कलह से तंग विवाहिता सोमवार की सुबह पत्थर दिल बन गई। कुएं में पहले मासूम बेटे को फेंका, फिर खुद कूद गई। शोर- शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। इस दौरान जहां मासूम की मौत हो गई वहीं महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने मासूम बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के उगईपुर निवासी सुभाष यादव की पत्नी प्रीती (26) सोमवार की सुबह अपने मासूम बेटे रवि उर्फ शुभम (06) को लेकर घर के करीब कुएं पर पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो प्रीती ने पहले मासूम को कुंए में फेंका। इसके बाद वह स्वयं जान देने के लिए कुंए में कूद गई। यह देख लोगों ने शोर मचाय तो तमाम लोग दौड़ पड़े। ग्रामीण कुंए में बच्चे के साथ कूदी प्रीती को बाहर निकालने का प्रयास       करने लगे। ग्रामीणों ने खासी मशक्कत के बाद मां-बेटे को कुंए से बाहर निकाला। तब तक मासूम रवि की सांसें थम चुकी थी। जबकि प्रीती बेहोश थी। लोगों ने प्रीती को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलने पर पहुुंची पुलिस ने मासूम बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 घटना की जानकारी के बाद पहुंचे प्रीती के मायके वाले आरोप लगाने लगे कि रवि और प्रीती को ससुराल के लोगों ने मारने के लिए कुंए में फेंक दिया।  आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू होने पर दोनों पक्षों को पुलिस अपने साथ थाने पर ले गई। देर शाम तक उनके बीच पंचायत होती रही लेकिन किसी नतीजे पर लोग नहीं पहुंचे। बतादें कि सुभाष का विवाह वर्ष 2009 में पूरे राम सहाय निवासी प्रीती (26) के साथ हुआ था। शादी के एक वर्ष बाद प्रीती ने बेटे रवि उर्फ शुभम को जन्म दिया। कुछ दिनों बाद पति-पत्नी के बीच तकरार होने लगी।

ससुराल के लोगों से आए दिन खटपट के चलते प्रीती मायके जाकर रहने लगी। करीब एक वर्ष पूर्व वह फिर ससुराल आकर रहने लगी थी। दिल्ली में कमाने वाला पति भी कुछ दिनों पहले ही घर आया था। बताते हैं कि शनिवार को खेत में काम करने को लेकर सास से प्रीती का विवाद हुआ था। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि छानबीन में यह बात सामने आई है कि प्रीती ने बच्चे को लेकर खुदकुशी करने के लिए कुुंए में कूदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें