फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी में लंगूर का उत्पात, दाे सिपाही घायल

Sat, 20 Aug 2016 12:13 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
न्यूज
विज्ञापन
भुपियामऊ पुलिस चौकी पर शुक्रवार की सुबह एक लंगूर ने जमकर उत्‍पात मचाया। उसे भगाने की कोशिश में दो पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए। लंगूर ने कुर्सी समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में उसे बाग की ओर भगाया गया। जहां कुत्तों ने हमला कर उसे मार डाला।
विज्ञापन


भुपियामऊ पुलिस चौकी पर सुबह आठ बजे एक लंगूर पहुंच गया। वह चौकी पर रखी कुर्सी इधर- उधर फेंकने  के साथ ही कपड़े फाड़ने लगा। बिजली के बोर्ड को भी तोड़ डाला। आरक्षी संजय साहू व अमरनाथ ने लंगूर को भगाने लगे तो उसने दोनों पर हमला बोल दिया। जिसमें वे लहूलुहान हो गए। लंगूर के डर से दूसरे पुलिसकर्मी कमरे का दरवाजा बंद कर तमाशा देखते रहे। जब आसपास के लोगोें ने शोर मचाया तो लंगूर छत पर चढ़ गया। इसके बाद दोनों सिपाही बाहर निकले। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मामले की सूचना

वन विभाग को दी। करीब 11 बजे पुलिसकर्मी लंगूर को चौकी से दूर भगाने में आखिरकार कामयाब हो गए। हालांकि कुछ ही देर में कुत्तों ने उसे घेर लिया और मार डाला। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लंगूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें