फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी की निगहबानी में रहा मानधाता

Sun, 29 Mar 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्कस देखने को लेकर बच्चों के विवाद में मारपीट और पथराव करने के मामले में पुलिस ने 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। मानधाता बाजार पुलिस की निगहबानी में रहा। तनाव की खबर पर एसपी भी थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। रात से ही एसडीएम और सीओ रानीगंज पीएसी के साथ बाजार में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

मानधाता सब्जीमंडी में तीन दिनों के लिए छोटा सर्कस लगा है।

 आठ बजे से रात दस बजे तक सर्कस का शो चलता है। शनिवार रात सर्कस देखने के दौरान चांद बाबू पुत्र मुनीम का पैर बाजार के ही शिव अग्रहरि के पैर पर पड़ गया। इसी को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि चांद बाबू और मोइन को कुछ लोगों ने मारापीटा। वे जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने उन दोनों का घर तक पीछा किया। इस बीच परिवार के लोग बीच-बचाव के लिए आगे आए तो हमलावरों ने उन्हें भी मारापीटा। इस बीच हमलावर पक्ष के लोगों की ओर से काफी संख्या में लोग आ गए। वे मोइन समेत दूसरों के घरों पर पथराव करने लगे। इससे मोइन, चांद बाबू, नजीर, मुनीम, महरुल निशा को गंभीर चोटें आईं।

 आसपास के लोगों के हस्तक्षेप पर विवाद शांत हुआ। मारपीट व पथराव में घायल लोग थाने पहुंचे और घटना की जानकारी देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाने लगे। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर अपने घरों से फरार मिले। कुछ ही देर में सांप्रदायिक तनाव की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रानीगंज एसडीएम बृजेंद्र द्विवेदी, सीओ डीएल सुधीर पुलिस फोर्स व पीएसी के साथ बाजार में पहुंचे। एसओ से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मारपीट में घायल सभी का मेडिकल कराने के बाद चांद बाबू की तहरीर पर शिव अग्रहरि समेत दस नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। तनाव की खबर पर रविवार को पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने सीओ और एसओ को निर्देश दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दूसरा पक्ष भी पुलिस को तहरीर देने की बात कहता रहा लेकिन देर शाम तक थाने तहरीर लेकर कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें