फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वलक्ष्मी नगर में दिनदहाड़े लूट

Sun, 29 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हाईवे क्षेत्र की गेट बंद पॉश कॉलोनी विश्वलक्ष्मी नगर में अधिवक्ता दंपति के यहां रविवार को दिनदहाड़े लूटपाट की गई। लुटेरों ने पति-पत्नी की तमंचे के बटों से पिटाई की और बांधकर अलग-अलग कमरों में डाल दिया।
विज्ञापन


गोवर्धन चौराहे के निकट स्थित कालोनी में 181 नंबर का मकान एमवीडीए के अधिवक्ता पंडित वीरेन्द्र चौधरी का है। रविवार दोपहर एक बजे वीरेन्द्र चौधरी खाना खा रहे थे। इसी दौरान हल्के स्लेटी रंग की सेंट्रो कार घर के बाहर आकर रुकी। एक युवक वार्ता करने की कहकर लॉबी में घुस आया। 10 सेंकेंड बाद दो युवक और आ गए। तीनों ने वीरेन्द्र चौधरी को पकड़कर तमंचे की बटों से पीटना शुरू कर दिया। पत्नी कल्पना छत से कपड़े लेकर आ रही थीं। सीढ़ियों से उतरते ही उनको भी पकड़ लिया। शोर मचाने का प्रयास किया तो तमंचे कनपटी से लगा दिया। उनकी भी बटों से पिटाई की गई। इसके बाद दोनों को बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया।
 
अलमारी की चाबी लेकर उसमें रखे डेढ़ लाख नकदी और 3.5 लाख के जेवर, मोबाइल और कीमती सामान लूटकर 20 मिनट में भाग निकले। जैसे-तैसे कल्पना ने खुद को बंधनमुक्त किया और पड़ोसियों और रिश्तेदारों को सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी शैलेश कुमार पांडेय, सीओ रिफाइनरी प्रीति प्रियदर्शिनी, स्वाट टीम प्रभारी आदि मौके पर पहुंचे और दंपति से पूछताछ की।
विज्ञापन


10 मिनट पहले ही निकले थे पुत्र-पुुत्रवधू
मथुरा। अधिवक्ता वीरेन्द्र चौधरी के पुत्र ऋषि चौधरी गुंडगांव स्थित इंफोसिस कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 22 फरवरी को ऋषि की शादी हुई थी। शनिवार शाम को ही ऋषि गुड़गांव से मथुरा आया था। दोपहर 12:50 बजे वह पत्नी राजेश्वरी चौधरी के साथ बाजार को निकल गया। दोनों के निकलते ही लुटेरे घर पर आ धमके। मामले में अधिवक्ता के यहां 10 दिन पूर्व ही काम पर आई नौकरानी से पुलिस ने पूछताछ की है।

सीसीटीवी कैमरों से निकलवाए फुटेज
मथुरा। दिनदहाड़े अधिवक्ता के यहां डकैती की घटना से पूर्व बाइक सवार दो युवक वहां चक्कर लगाते देखे गए थे। निकट के दो मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कार और बाइक सवारों के फुटेज आ गए हैं। पुलिस ने इनको निकलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें