फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या

Tue, 13 Jun 2017 12:52 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्य राजकुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेरवा। जेठवारा थाना क्षेत्र के सदा का पुरवा बिकरा निवासी सोनू मिश्रा (32) की रविवार की रात मकान की दूसरी मंजिल पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसके शव को मकान की छत से नीचे फेंक दिया। परिजन उसे लेकर इलाहाबाद उपचार के लिए भागे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से घर पर कोहराम मचा रहा। इस मामले में पुलिस ने मृतक के मामा की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सदा का पुरवा निवासी सोनू मिश्रा पुत्र रामकुमार मिश्र रविवार की रात खाना खाने के बाद मकान की दूसरी मंजिल की छत पर सोने चला गया। मां-पिता व परिवार के अन्य सदस्य बाहर सो रहे थे। बताते हैं कि रात बारह बजे वहां कुछ लोग पहुंचे और धारदार हथियार से सोनू का गला रेतने लगे। सोनू उनसे भिड़ गया। हमलावरों ने हाथापाई के दौरान सोनू को छत से नीचे फेंक दिया। इस दौरान छत की रेलिंग टूट गई। सोनू की चीख सुनकर परिवार के लोग जग गए। लोग उस ओर दौड़े तो देखा खून से लथपथ सोनू तड़प रहा था। उसके पिता उसे लेकर नजदीकी अस्पताल भागे। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौटे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस घटनास्थल की छानबीन करने लगी। परिवार के लोग एसडीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। एसडीएम के आने के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर राजी हुए। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक सोनू की पत्नी रोते बिलखते हुए बेटे व बेटी के साथ पहुंची। इस मामले में पुलिस ने मृतक के मामा अशोक त्रिपाठी की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन तेज कर दी।

इकलौते बेटे का शव देख बेसुध हुआ पिता
जेठवारा थाना क्षेत्र के बिकरा निवासी रामकुमार मिश्र उर्फ भोला महाराज की डेरवा में पान की दुकान है। भोला अपने इकलौते बेटे सोनू की खुशी के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार रहता था। बच्चों की परवरिश में उसने कोई कमी नहीं छोड़ी थी। बेटे का शव देख वह बार-बार बिलख पड़ता था। उसके मुंह से बरबस निकल पड़ता था कि अब वह कैसे जिंदा रहेगा। सोनू की पत्नी सीमा देवी, उसके पांच वर्ष के बेटे अंश और दो वर्ष की बेटी सृष्टि की आंखों से भी आंसू बहते रहे। बच्चे कभी अपने पिता का शव देखते तो कभी रो रही मां को चुप कराने लगते।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें