फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर सो रही किशोरी की अगवा करके हत्या

Wed, 06 Jun 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज इलाके में सोमवार रात घर के बाहर सो रही किशोरी को कुछ लोग उठा ले गए। हत्या करने के बाद उसकी लाश शारदा सहायक नहर में फेंक दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी के गले पर चोट के निशान मिले। उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।  
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सोमवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। किशोरी का भाई कुछ दिनों पहले हादसे में घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए इलाहाबाद ले जाया गया था। घर पर किशोरी के अलावा उसके छोटे भाई-बहन थे। सोमवार रात में कुछ लोग चारपाई पर सो रही किशोरी को उठा ले गए। किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। मंगलवार की सुबह दूसरे बच्चे सोकर उठे तो उसे गायब देख परेशान हो गए।

आसपास के लोग भी उसकी तलाश करने लगे। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी घर लौट आए। सुबह करीब 10.30 बजे शेखूपुर गांव से गुजरी शारदा सहायक नहर में किशोरी की लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना था कि उसके गले पर चोट के निशान थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हत्यारों ने गला दबाकर उसे मौत के घाट उतारा था। दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है। एसओ रानीगंज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही किशोरी की मौत का राज का पता चलेगा। दुष्कर्म के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें