फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में जेई को लगी गोली

Sat, 05 Mar 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कानपुर जनपद में लघु सिंचाई विभाग में तैनात अवर अभियंता को शादी समारोह में द्वारपूजा के समय हो रही हर्ष फायरिंग में गोली लग गई। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। आपरेशन के बाद उसकी जांघ में लगी गोली निकाली गई। अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के उमापुर सहजीपुर निवासी बृजेश कुमार सिंह (40) पुत्र श्रीपाल सिंह कानपुर जनपद में लघु सिंचाई विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात है।
विज्ञापन


शुक्रवार को गांव में ही आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह आया था। द्वारपूजा के दौरान लोग खुशी में फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान एक गोली बृजेश की जांघ में जा लगी। घायल बृजेश कुमार सिंह को जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज करने के बाद इलाहाबाद भेज दिया। पुलिस के मुताबिक घायल बृजेश का ऑपरेशन करने के बाद जांघ में फंसी गोली निकाल दी गई है। नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव ने बताया कि रात में इस तरह की घटना की बात सामने आई थी, लेकिन वह वांछितों की दबिश में बाहर निकले थे। इसलिए अस्पताल उस समय नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें