फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीचबचाव करने पहुंचे यातायात के होमगार्ड को पीटा

Thu, 25 Jan 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
ट्रेजरी चौराहे पर बुधवार को मनबढ़ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। ई-रिक्शा चालकों को पीटने के बाद बीचबचाव करने पहुंचे होमगार्ड की भी पिटाई कर दी। दस मिनट तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय के करीब ट्रेजरी चौराहे पर मारपीट करते रहे। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चंद कदम दूर बुधवार की सुबह करीब पौने दस बजे बाइक सवार युवक बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। कोषागार चौराहे पर यातायात विभाग के होमगार्ड ड्यूटी बजा रहे थे। तभी युवक की बाइक और एक ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। इसे लेकर दोनों ओर से कहासुनी के दौरान मारपीट होने लगी। बाइक सवार नजदीक का ही रहने वाला था। इसलिए उसके परिचित भी दौड़ पड़े।
विज्ञापन


उधर साथी को पिटते देख ई-रिक्शा चालक भी जुट गए। दोनों ओर से मारपीट होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मारपीट के दौरान बीचबचाव करने पहुंचे एक होमगार्ड की भी हमलावरों ने पिटाई कर दी। वह घटना की जानकारी फोन पर अधिकारियों को देने लगा तो हमलावरों ने अफसरों पर भी अपशब्दों की बौछार कर दी। करीब दस मिनट तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चंद कदम दूर मारपीट से दहशत का माहौल बना रहा, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। कचहरी आने वाले अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप पर मारपीट बंद हुई। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि सूचना मिली थी। मौके पर चौकी इंचार्ज को भेजा गया था। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें