फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में प्रसूता की मौत पर किया हंगामा

Sat, 02 Jun 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रसूता की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल के चिकित्सकों के लापरवाही के चलते एक प्रसूता की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजन हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। मृतका के पति ने चिकित्सक पर दस हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है।  
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के जोलहापुर गांव निवासी पूजा (22) पत्नी दिनेश कुमार गर्भवती थी। गुरुवार को उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। देर रात परिजनों ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। दिनेश का आरोप है कि चिकित्सक उसे देखने के लिए नहीं जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर उसे बच्चा पैदा हुआ। इस बीच चिकित्सक दस हजार रुपये की मांग करने लगे। इलाज में लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें