फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढती पर तलवारों से हमला कर नकदी छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आढ़ती पर तलवारों से हमला कर नकदी लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बावल।
बावल थाना पुलिस ने कस्बे की नई अनाज मंडी में स्थित आढ़त पर बैठे एक व्यापारी पर तलवारों, लाठी-डंडों से हमला करके नकदी छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को वीरवार रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान बावल के मोहल्ला जटवाड़ा निवासी संदीप कुमार और जिला अलवर के गांव शहजादपुर निवासी प्रताप के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बावल की जेलदार कोठी निवासी कुलदीप की बावल की नई अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। 26 मई की शाम को वह अपनी आढ़त की दुकान के साथ ही पड़ोसी की आढ़त पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार कुछ युवकों ने लाठी, डंडों और तलवारों से कुलदीप पर हमला कर दिया। बचाव करने आए मनीष के साथ भी मारपीट की। कुलदीप की जेब से नकदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने कुलदीप की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उक्त वारदात में शामिल अन्य को काबू करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उनको भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें