फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती

Sun, 01 Apr 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
शोभायात्रा में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
जिलेभर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह हनुमान चालीसा व सुंदरकांड के पाठ के साथ ही भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिरों ने दर्शन-पूजन को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन


शनिवार को हनुमान जयंती पर मंदिरों में दर्शन-पूजन को लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही। शहर के बाबागंज स्थित हनुमान मंदिर मेें भोर से ही श्रद्धालु उमडने लगे। इस दौरान सुंदरकांड के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। ट्रेजरी चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर जेके चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भंडारे का आयोजन हुआ। सुंदरकांड का पाठ भी हुआ। हवन के बाद भंडारे का श्रीगणेश हुआ तो श्रद्धालुओं की कतार प्रसाद ग्रहण करने को उमड़ पड़ी। इस दौरान अध्यक्ष विनोद पांडेय, गोविंद मिश्रा, संतोष पंाडेय, आनंद मिश्र, लालजी पांडेय, रामू द्विवेदी, गल्ली तिवारी, शिशिर शुक्ला, विवेक तिवारी, संजय पांडेय, केएन मिश्र, कल्लू शर्मा, बबलू मिश्रा, सुधीर मिश्रा, रवीश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। रोडवेज कर्मचारी परिषद द्वारा रोडवेज बसअड्डा परिसर में स्थित मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इस दौरान आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। देरशाम तक चले भंडारे में जयश्रीराम जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। इस अवसर पर रोडवेज कर्मचारी परिषद शिवकुमार मिश्र, सुरेश पंाडेय, चंद्रप्रकाश सिंह, ओपी द्विवेदी, सुशील शर्मा, लवकुश पांडेय आदि मौजूद रहे।

हनुमान जयंती पर गूंजे सोहर व मंगलगीत
चिलबिला स्थित श्री हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। सोहर, मंगलगीत व जयश्रीराम के जयकारे से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। भंडारे के आयोजन में प्रसाद ग्रहण करने को भारी भीड़ उमड़ी रही। सुबह मंदिर के महासचिव समाजसेवी रोशनलाल ने महाआरती कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। शाम को जयश्रीराम के जयकारे के बीच भंडारे की शुरुआत हुई। प्रसाद ग्रहण करने को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस अवसर पर श्री किशोर अग्रवाल, कापिल देव, राम गोपल त्रिभुवनलाल, श्याम बाबू, प्रमोद कुमार, बजरंग लाल, छोटेलाल, किशनलाल, सोनू, संतोष, श्रवण कुमार, लालजी, तुलसीराम, सुरेंद्र कुमार, रामऔतार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भक्तराज हनुमान की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
सर्वोदय सद्भावना संस्थान द्वारा रामानुज आश्रम में हनुमान जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के आयेाजन ओम प्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुज दास ने हनुमान जी की मार्मिक कथा सुनाई। जिसे सुनकर लोग भावविभोर हो उठे। अध्यक्षता प्रवेश कुमार ने की। इस अवसर पर सौरभ पांडेय, नारायणी रामानुज दासी, अशोक शर्मा, सत्यप्रकाश पांडेय, डा. अवंतिका पांडेय, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

हनुमान जन्मोत्सव पर हाथी-घोड़े के साथ निकाली गई शोभायात्रा
लालगंज में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हाथी, घोड़े और वाहनों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों की तादाद में लोग हनुमानजी के जयक ारे लगाते हुए घुइसरनाथधाम तक गए।

लालगंज कस्बे में स्थित हनुमान मंदिर में स्थित हनुमान, राम लक्ष्मण और सीता की प्रतिमा को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वहां लोगों ने रामचरित मानस का संगीतमय पाठ किया। कस्बे में दर्जनों जगहों पर लोगों ने राहगीरों को शरबत पिलाया। हलुआ पूड़ी का प्रसाद वितरण किया। ग्यारह बजे से केसरिया ध्वज लगे वाहनों की कतार दूर दूर तक लगी रही। लालगंज पुलिस पीएसी बल के साथ शोभायात्रा के साथ चल रही थी।

नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि संतोष दूबे ने घोड़े पर सवार होकर शोभा यात्रा की अगुवाई की। इस मौके पर बज्रघोष ओझा, रामचंदर तिवारी, आशु कौशल, रवि कौशल, शंकर लाल, राहुल, चंदन, डीपी सिंह, शत्रुघ्र शुक्ल, बबलू जायसवाल, राकेश मिश्र, बालाजी मिश्र, राकेश तिवारी, राजकुमार, दीपक पांडेय, साकेत मिश्र, जमुनाशंकर तिवारी समेत तमाम लोग रहे। उधर, सांगीपुर बाजार में भी हनुमान जन्मोत्सव पर व्यापारियों ने अपनी दुकानों के सामने लोगों को शरबत पिलाया और प्रसाद वितरित किया। चंदन पांडेय, अनिल अग्रहरि, बेनी पटवा, राम बहादुर सोनी, पंचलाल, फूलचंद्र समेत कई व्यापारियों ने हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें