फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म के मामले में तीन को उठाया

Tue, 19 May 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी की युवती के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर सोमवार तक शिकायत का इंतजार कर रहे एसओ मंगलवार को डेंगुरपुर गांव पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद तीन लोगों को बाजार से पूछताछ के लिए उठाया। इससे बाजार में हड़कंप मचा रहा। बतादें कि घरवालों से नाराज होकर अपने पिता के पास जाने के लिए निकली युवती को स्टेशन पहुंचाने का झांसा देकर एक युवक कंधई के डेंगुरपुर गांव ले आया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। ट्रैक्टर के आने पर उसकी जान बची। ग्रामीणों ने उसके परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया।
विज्ञापन



सोमवार को घटना से अनभिज्ञता जताने वाले एसओ कंधई रामनरेश यादव दलबल के साथ डेंगुरपुर गांव पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ में यह बात साफ हो गई कि पट्टी कोतवाली की युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। दीवानगंज चौकी प्रभारी को घटना की जांच कर संदिग्ध लोगों की धरपकड़ का निर्देश दिया। ऐसे में पुलिस ने दीवानगंज बाजार से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मचा रहा। हिरासत में लिए गए युवकों को पूछताछ के बाद थाने पर भेज दिया गया। एसओ ने बताया कि पीड़िता की खोजबीन करने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें