सांगीपुर क्षेत्र में दस मई को एक किशोरी का अपहरण करके गांव के एक युवक ने अपने साथी के साथ गैर जनपद ले जाकर गैंगरेप किया। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। किशोरी घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सांगीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी का दस मई को गांव से ही अपहरण हो गया था। अपहरण करने के बाद उसे रायबरेली जनपद के सलवन इलाके में ले जाया गया। किशोरी का आरोप है कि गांव के ही इरफान ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। किशोरी बेहोश हो गई तो उसे छोड़कर आरोपी फरार हो गए। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आप बीती सुनाई। सांगीपुर पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता परिजनों के साथ एएसपी के पास पहुंची और शिकायत की। एएसपी के आदेश पर सांगीपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए इरफान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जबकि उसका दोस्त फरार है।