फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर किशोरी के साथ गैंगरेप

Fri, 01 Jul 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
अंतू इलाके में शौच को गई किशोरी को पड़ोस गांव के दो युवकों ने अगवा करने के बाद बंधक बनाकर गैंगरेप किया। दूसरे दिन उसे भगा दिया गया। किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। शिकायत के बाद भी अंतू पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। गुरुवार को एसपी के आदेश पर अंतू पुलिस ने दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी 21 जून की शाम शौच गई थी। वहीं उसे पड़ोसी गांव के निवासी आशीष व रिंकू मिल गए। किशोरी का आरोप है कि दोनों उसे जबरन अपने घर लेकर चले गए और बंधक बना लिया। वहां दोनों ने चार और लोगों को बुलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। 22 जून को उसे छोड़ दिया। घर पहुंच कर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। परेशान घरवालों ने इसकी शिकायत अंतू पुलिस से की। लाख प्रयास के बाद भी अंतू पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से दूर भाग रही थी। किशोरी के पिता गुरुवार को एसपी से मिले और मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की। एसपी के आदेश पर अंतू पुलिस ने आशीष, रिंकू समेत छह लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें