फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीगंज में किशोरी से गैंगरेप

Thu, 05 May 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शौच के लिए निकली किशोरी से पड़ोस के दो किशोरों ने रेप किया। परिजनों को वह बेहोशी की हालत में नग्न अवस्था में मिली। रात भर पंचायत के बाद भी बात न बनी तो पीड़ित की मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। रानीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चौदह वर्षीय किशोरी अकेले शौच के लिए निकली थी। उसका आरोप है कि पहले से ही खेत के करीब छिपे पड़ोस के दो लड़कों ने उसे दबोच लिया। एक ने उसका मुंह दबा लिया और दूसरा घसीटकर दूर ले गया। उनका विरोध किशोरी करती रही लेकिन वह कामयाब नहीं हुई। काफी देर बाद भी जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। वे उसकी खोजबीन के लिए निकले। खेत व बाग में उसे खोजने लगे। घर से करीब पांच सौ मीटर दूर किशोरी बेहोशी की हालत में परिजनों को मिली।
विज्ञापन


उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। यह देख परिजन दंग रह गए। उसे लेकर निजी डॉक्टर के पास पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह होश में आई और परिजनों को आपबीती सुनाई। उसकी बात सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना को लेकर आरोपी लड़कों के घरवालों के साथ ही पीड़िता के परिवार वालों के बीच रात भर पंचायत होती रही लेकिन बात नहीं बनी। गुरुवार की सुबह पीड़िता को लेकर उसकी मां थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ लल्लन यादव ने पड़ोस के दो लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया।  एसओ ने बताया कि आरोपी लड़कों की भी उम्र 15 वर्ष के करीब है। मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें