फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीपीआरओ सहित चार अफसरों पर एफआईआर

Wed, 28 Jan 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व डीपीआरओ शिवशंकर सक्शेना समेत चार अफसरों व ग्राम प्रधान के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इन लोगों पर समग्र गांव विक्रमपुर में शौचालय के पैसे को गबन करने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के लोहिया समग्र गांव विक्रमपुर निवासी मोहम्मद कासिम पुत्र अब्दुलरऊफ ने न्यायालय में वाद दायर कर अधिकारियों के धोखाधड़ी की शिकायत की थी। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पूर्व डीपीआरओ व ग्राम पंचायत अधिकारी सरजू प्रसाद पांडेय, तकनीकी सहायक आनंद कुमार श्रीवास्तव, विकास खंड अधिकारी रवींद्रवीर यादव और ग्राम प्रधान उमेशचन्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

 कासिम का आरोप है कि लोहिया समग्र गांव में चार लाख 10 हजार 70 रूपए शौचालय निर्माण के लिए शासन से मिला था। इस पैसे से गांव में 519 शौचालय का निर्माण कराया जाना था। अफसर व ग्राम प्रधान मिलकर शौचालय का पैसा अपने निजी खाते से डाल कर हजम कर गए। उस वक्त मामले की शिकायत उसने शीर्ष अफसरों से की थी लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले को लेकर वह कोर्ट चला गया। अदालत के आदेश पर बुधवार को नगर कोतवाली में पूर्व डीपीआरओ समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें