फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार

Fri, 13 Mar 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र स्थित गड़ौरी गांव के पास शुक्रवार  देर शाम पचास किलो गांजा के साथ बोलेरो सवार चार तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। देर रात तक पकड़े गए लोगों के खिलाफ पुलिस ने लिखापढ़ी नहीं की थी। पुलिस के मुताबिक उड़ैयाडीड व पट्टी क्षेत्र से इन तस्करों के तार जुड़े हैं।
विज्ञापन


देर रात बोलेरो गाड़ी में पचास किलो गांजा लेकर चार लोग पट्टी क्षेत्र में किसी के हाथ बेंचने जा रहे थे। इसकी सुचना पुलिस को मुखबिर ने दी। खबर मिलते ही हरकत में आई पुलिस तस्करों का पीछा करने लगी। गड़ौरी गांव के पास बोलेरो को ओवरटेक कर पुलिस ने रोक लिया। तस्कर बोलेरो रुकते ही उतरकर भागने लगे। भाग रहे तस्करों को पुलिस के जवानों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने बोलेरो से 50 किलो गांजा बरामद किया। पूछताछ के दौरान पुलिस को दो तस्करों ने खुद को सुल्तानपुर और दो जिले के आसपुरदेवसरा थाना क्षेत्र का बताया। रात साढ़े आठ बजे तक तस्करों से सीओ और कोतवाल पूछताछ करते रहे। पुलिस का कहना है कि इन तस्करों से बड़े कई गांजा बेंचने वालों के पकड़े जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें