फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटने के लिए दंपति पर झोंका फायर

Wed, 28 Mar 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से पत्नी को लेकर ससुराल से घर जा रहे युवक पर बदमाशों ने लूट की नीयत से फायर झोंक दिया। इससे युवक बाइक लेकर सडक़ पर गिर पड़ा। छर्रे लगने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर भाग निकले। घायल दंपति को कुंडा सीएचसी ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के बदलीका पुरवा ऐठा निवासी मनीष कुमार मंगलवार को बाइक से गुजवर गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। रात में पत्नी आरती की विदाई कराकर वह घर लौट रहा था। रास्ते में संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के विंदा दूबे का पुरवा गांव के पास पल्सर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर मनीष को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने बाइक नहीं रोकी। इस पर बदमाशों ने उस पर तमंचे फायर झोंक दिया। छर्रे लगने से मनीष और उसकी पत्नी आरती घायल हो गई। वह बाइक लेकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को अपनी तरफ आते देख हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। मनीष व उसकी पत्नी के शरीर में कई जगह छर्रे लग गए थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दोनों को कुंडा सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें