फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में हवाई फायरिंग, युवक को पीटा

Fri, 06 Apr 2018 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घर बनवा रहे युवक पर दिनदहाड़े कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसे इतना पीटा गया कि कई जगह की हड्डी टूट गई। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर भागे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित के भाई ने पंाच नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने उसकी तहरीर पर बसपा नेता समेत सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कुंडा कोतवाली क्षेत्र के अत्तानगर निवासी प्रकाशचंद्र शुक्ल पुत्र बृजेशचंद्र शुक्ल वैष्णव कालोनी में घर बनवा रहा था। शुक्रवार की दोपहर कुछ लोग बाइक से आए और फायरिंग करनी शुरू कर दी। युवक घबराकर भागा तो वह लोग उसे दौड़ा लिए और लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। उसे इतना पीटा गया कि हाथ-पैर टूट गए। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर वह लोग पीछे हटे। सूचना पर परिजन सहित पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके बाद एंबुलेंस से प्रकाश को सीएचसी कुंडा ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। इधर, उसके भाई प्रभात चंद्र ने हत्या करने की नीयत से फायर करने का आरेाप लगाते हुए मारपीट की तहरीर दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर बसपा नेता विजयपाल, उनके भाई संदीप पाल, अभिनव, जितेंद्र कुमार, सोनू और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल का कहना है कि गोली नहीं चली है। प्रकाश के पैतृक गांव शुकुलपुर में जमीन को लेकर विवाद है, जिसको लेकर मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें