फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते टेंपो से महिला का बैग छीनकर भागे अपाचे सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
चलते टेंपो से महिला का पर्स छीनकर अपाची सवार बदमाश भागने लगे। इस बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोच लिया, जबकि दूसरा मौका पाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पकड़े गए बदमाश को कोतवाली ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय गांव निवासी पूनम पत्नी शानू कुमार इन दिनों बीमार चल रही है। शुक्रवार को वह इलाज के लिए टेंपो से सेतापुर बाजार जा रही थी। अंतू थाना के पूरे बंशी मोड़ के पास अपाची सवार दो बदमाश चलते टेंपो से उसका पर्स छीनकर भागने लगे। शोर मचाने पर लोग दौड़ पड़े।

इस दौरान बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। लोगों ने दौडक़र एक बदमाश को दबोच लिया। दूसरा बाइक लेकर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसकी पहचान नगर कोतवाली के गायघाट निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक वह पहले भी छिनैती की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें