फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतानगर बाजार में वर्चस्व के लिए फायरिंग

Mon, 29 Dec 2014 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गीतानगर बाजार के पास हरिपालमऊ नहर पटरी से अशोक सिंह निवासी चांदपुर अपने वाहन से जा रहा था। पटरी के बगल मैदान में क्रिकेट मैच का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान नहर की पटरी से अशोक सिंह को आता देख कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और गाली गलौज व हाथापाई करने लगे। विवाद बढ़ता देख दहशत फैलाने के लिए यादव पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के लोग भी हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। संघर्ष में रवींद्र कुमार यादव निवासी भोजेमऊ के हाथ व पेट में चोंटे आयी।
विज्ञापन


रवीन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने अशोक कुमार सिंह समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बतादें कि घटना की शुरूआत तीन दिन पूर्व क्रिकेट के खेल के दौरान चांदपुर व भोजेमऊ के युवकों के बीच हुई थी। इस विवाद को शांत करने के लिए दोनों पक्षों के बीच आज समझौता होना था। परंतु युवकों ने विवाद उत्पन्न कर लिया। सूचना मिलते ही फतनपुर, रानीगंज, पट्टी थानों की फोर्स सहित एसडीएम बृजेन्द्र द्विवेदी व सीओ डीएल सुधीर मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष की तहरीर पर मुकदमा नहीं दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें