फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांकी के बवाल में 70 पर मुकदमा

Tue, 10 Mar 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर के रांकी गांव में पुलिस पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने  के आरोप में तेरह नामजद समेत पांच दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। नामजद सभी तेरह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बवाल की आशंका से गांव में भारी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात है। गांव में एसडीएम और सीओ निगरानी कर रहे हैं। उधर भारी पुलिस बल की तैनाती व आला अफसरों के आवागमन को देखते हुए तमाम पुरुष घर छोड़कर चले गए हैं। परिक्षेत्र के डीआईजी भगवान स्वरूप ने गिरफ्तार लोगाें से घटना की बाबत पूछताछ की। फिलहाल मंगलवार को गांव में शांति का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन


बतादें कि उदयपुर थाना क्षेत्र के रांकी गांव में सोमवार की देर रात दीपक यादव पुत्र कल्लू यादव को मारने पीटने व जीभ काटने की घटना हुई थी। जिसमें गोली मारने व हवाई फायरिंग करने का आरोप भी लगाया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दीपक को सीएचसी सांगीपुर में इलाज कराया जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से दीपक को इलाहाबाद के लिए भेज दिया गया। पुलिस पर उपद्रवी लोगों ने अपना गुस्सा उतार दिया। एक दरोगा को गांव की महिलाओं ने बंधक बना लिया था। उसकी वर्दी नोचने के साथ ही महिलाओं ने दरोगा से बदसलूकी भी की थी। पुलिस की सरकारी जीप में तोडफोड़ करने के बाद लोगों ने उसे आग के हवाले कर दिया था। घटना की सूचना पर एसपी बलिकरन सिंह रात में ही दलबल के साथ रात में पहुंचे। कई थानों की पुलिस के साथ एएसपी तारिक मोहम्मद भी पहुंच गए।

इस बीच पुलिस ने बवाल करने वाले 13 लोगों को धर दबोचा। रात लगभग एक बजे परिक्षेत्र के डीआईजी भगवान स्वरूप ने रांकी गांव जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पकड़े गए 13 लोगों से थाने पर पूछतांछ की। अधिकारी घटना की वजह खंगालते रहे लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था। भोर में एसपी व एएसपी मुख्यालय लौटे। मंगलवार की सुबह लगभग एसडीएम इंद्रासन वर्मा व नायब तहसीलदार सदानंद गांव पहुंचे। लगभग दस बजे डीएम अमृत त्रिपाठी व एसपी बलिकरन यादव रांकी गांव जाकर उस स्थल का निरीक्षण किया जहां गांव वालों ने पुलिस की सरकारी जीप फूंकी थी। डीएम ने कहाकि पूरे गांव के ऐसे सभी संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाय जो किसी न किसी रूप में इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं। इसके बाद डीएम एसपी ने उदयपुर थाने में आकर थानाध्यक्ष संतोष दूबे से जानकारी ली। दोनों आला अधिकारियों ने एसडीएम और सीओ को गांव में कैंप करने का निर्देश दिया। एसओ संतोष दूबे की तहरीर पर रांकी गांव के प्रधानपति श्यामशंकर व सुरेंद्र यादव समेत तेरह व पांच दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज करने, हथियारों से लैस होकर बलवा करने समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें