फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सोना कारोबारी, वाहन लुटेरे गिरफ्तार

Fri, 12 Dec 2014 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर कोतवाली पुलिस ने नकली सोना बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर ढाई किलो पीली धातु बरामद की है। उधर रानीगंज पुलिस ने इलाहाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र से लूटी गई कार बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी बलिकरन सिंह यादव ने बताया कि शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास से ढाई किलो पीली धातु के साथ दो लोगाें को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी राहुल पुत्र शंकर व अर्जुन निवासी रामचबूतरा कालपी जालौन बताए गए। आरोपियाें ने पुलिस को बताया कि पहले वे कम पैसे में असली सोने की गुरिया देकर ग्राहक को विश्वास में लेते हैं और बाद में अधिक गुरिया का सौदा होने के बाद पैसा लेकर नकली गुरिया दे देते हैं।

उधर एसओ रानीगंज बालकृष्ण शुक्ला ने मुखबिर की सूचना पर दमदम गांव से एक कार के साथ चार लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए लोग नगर कोतवाली शिवजीपुरम के गणेश उपाध्याय, बनवारपुर रानीगंज के रामसजीवन, पितई का पुरवा के किसन, शिवजीपुरम के दिनेश उपाध्याय बताए गए। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उक्त कार इलाहाबाद से लखनऊ के लिए बुक कराने के बाद इलाहाबाद जिले के नवाबगंज थानांतर्गत लूटी गई थी। सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें