फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलमारी में फाइलें बंद कर कर्मचारी नदारद

Wed, 21 Feb 2018 11:13 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के कर्मचारी आलमारी में फाइलें बंद कर गायब रहे। डीएम की बैठक में शामिल होने जा रहे ईओ पालिका को जरूरी अभिलेख नहीं मिल सके। यहां तक कि स्वच्छ सर्वेक्षण करने के लिए पहुंची टीम को कुछ दस्तावेज उपलब्ध कराने में पालिका के अधिकारियों को पसीना बहाना पड़ा। गायब चार कर्मचारियों से ईओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। इसे लेकर पालिका कार्यालय में खेमेबंदी का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

नगर पालिका में स्वच्छ सर्वेक्षण करने के लिए तीन दिनों से टीम ने डेरा डाल रखा है। बुधवार को भी संबंधित बिंदुओं से जुड़े अभिलेख एकत्र किए जाते रहे।

कलेक्ट्रेट में दोपहर को जिलाधिकारी शंभु कुमार ने होली के पर्व को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली थी। जिसमे ईओ नगर पालिका को पानी, बिजली व सफाई से जुड़े ब्यौरे के साथ बुलाया गया था। स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम कर्मचारियों की हाजिरी पंजिका व अवकाश से संबंधित जानकारी व आडिट रिपोर्ट की मांग कर रही थी। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अवधेश यादव ने संबंधित पटल प्रभारियों को बुलाया। पता चला कि चार कर्मचारी गायब हैं। जल विभाग के प्रभारी महेश, निर्माण प्रभारी मिथलेश सिंह, और कर्मचारी भूपेंद्र सिंह गायब हैं।

कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर मंगाया गया। जिसे लेकर प्रभारी अजय सिंह से पूछताछ की गई। पता चला कि भूपेंद्र सिंह आए थे और किसी कार्य से बाहर गए हैं। मिथलेश सिंह और महेश बिना किसी सूचना के कार्यालय नहीं आए हैं और न ही अवकाश से संबंधित प्रार्थना पत्र ही दिया है। प्रभारी अजय सिंह ने हाजिरी रजिस्टर को मेनटेन नहीं किया था। इसे गंभीरता से लेते हुए ईओ ने चारों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। जिसे लेकर पालिका कार्यालय में सरगर्मी बढ़ गई है। स्वच्छ सर्वेक्षण टीम शेष अभिलेख एकत्र करने के बाद उसे संबंधित अधिकारियों को भेजा है। गुरुवार को नगर के मोहल्लों में टीम पहुंचकर हकीकत देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें