फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढकवा मोड़ पर हुए बवाल में सपाइयों पर केस

Mon, 05 Feb 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपुर देवसरा विकास खंड के इनामी प्रमुखपति की गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल तक पहुंचाकर लौट रहे समर्थकों की नगर के ढकवा चौराहे पर मंत्री समर्थकों से हुई भिड़ंत के मामले में सोलह सपा कार्यकर्ताओं और 65 अज्ञात के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़, उपद्रव, फायरिंग कर दहशत फैलाने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में मंत्री समर्थक बीबीपुर निवासी अनिल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


आसपुर देवसरा के प्रमुखपति सभापति यादव को रविवार को आसपुर देवसरा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह कई मामलों में वांछित था। पुलिस जब उसे जेल ले जा रही थी तो पीछे से बीस गाड़ियों में समर्थक भी साथ हो लिए। जेल छोड़कर लौटते समय नगर के ढखवा मोड़ चौराहे पर प्रमुखपति के समर्थक रुक गए। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री सिंह मोती सिंह के विरोध में नारेबाजी करनी शुरू कर दी। उन्हें अपशब्द कहे। इस बीच वहां मौजूद मंत्री समर्थक अनिल सिंह पर हमला बोलकर आसपास तोड़फोड़ करने के साथ पथराव और फायरिंग की गई।

इस मामले में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के समर्थक अनिल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने वीरेंद्र यादव निवासी दलापुर, डब्ल्यू यादव निवासी विनैका, कल्लू यादव विनैका, कल्लू यादव निवासी विझला, झल्लू यादव निवासी विनैका, जीतलाल यादव उर्फ पप्पू यादव निवासी रामकोला, कपिल यादव निवासी देवरहा, राजेश यादव निवासी सोनपुरा, हरिश्चंद्र यादव निवासी गोपालपुर, अंकुर यादव निवासी सदहा, इंद्रपाल यादव निवासी चांदा, रमाशंकर यादव निवासी लबेदा, लाल बहादुर यादव निवासी लबेदा, विक्की निवासी लबेदा, व शोभनाथ निवासी दलापुर समेत 65 अज्ञात लोगों पर बलवा, फायरिंग कर दहशत फैलाने, समूह में एकत्र होकर उपद्रव करने व हत्या के प्रयास जैसे संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें