फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन में दूसरी बार हुई ट्रेन पलटानेकी कोशिश

Sat, 02 Apr 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
होली पर रेलवे की खास तैयारी
विज्ञापन
पिछले छह दिनों में प्रतापगढ़ में जिस तरह से दो बार ट्रैक को नुकसान पहुंचाकर ट्रेन को पलटाने की कोशिश की गई, इसके पीछे किसी बड़ी  साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता है। बड़े ही सुनियोजित तरीके से बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की जा रही है। गनीमत रही कि दोनों बार कोई हादसा नहीं हुआ। मगर, इसके बाद भी  रेल प्रशासन गंभीर नहीं हैं। जिम्मेदार घटना की जांच करने के बजाए उसको छिपाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को जिस जगह पर फिक्स प्लेट खोलकर गायब कर दिया गया। उससे थोड़ी ही दूरी पर छह दिन पहले 28 मार्च को चार स्लीपर गायब कर दिये गये थे। जानकारी होने के बाद भी जिम्मेदार मामले की पड़ताल करने की जरूरत नहीं समझे। उनकी इस लापरवाही का नतीजा था कि अराजकतत्वों ने इसका लाभ उठाते हुए शनिवार को दोबारा उसी ट्रैक को नुकसान पहुंचा दिया। इस बार उनके निशाने पर थी ट्रैक की फिक्स प्लेट जिसको निकालने के बाद हादसे की पूरी संभावना थी। रेल कर्मचारियों का कहना था कि अगर समय रहते हुए आरपीएफ वाले सक्रिय हो जाते तो शायद दूसरी घटना न होती। पीडब्ल्यूआई जितेन्द्र ने बताया कि घटना की रिपोर्ट आरपीएफ में दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें