फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत

Tue, 15 Jan 2019 12:58 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मासूम की मौत
विज्ञापन

विज्ञापन
घर के बाहर खेलते समय मासूम पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूब गया। जब तक परिवार वालों की नजर उस पर पड़ी, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया।  

अंतू थाना क्षेत्र के पूरे चंदू निवासी त्रिवेणी प्रसाद दुबे ने घर के बाहर हैंडपंप लगवाया है। जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने पर त्रिवेणी ने हैंडपंप और घर के पानी के लिए पास में ही गड्ढा खुदवाया था। जिसमें पानी भरा रहता था। गड्ढे की गहराई चार फीट के करीब है। सोमवार को त्रिवेणी का मासूम बेटा दिव्यांश (13 माह) घर के बाहर खेल रहा था। अचानक दिव्यांश खेलते हुए पानी के गड्ढे में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय परिजन मकान के भीतर थे। जब लोग बाहर निकले तो दिव्यांश की खोजबीन करने लगे, लेकिन वह कहीं नहीं दिखा। पानी भरे गड्ढे पर नजर पड़ी तो उसमें अचेत पड़े दिव्यांश को देख लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।  दिव्यांश की सांसें थम चुकी थीं। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल लेकर भागे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन मासूम का शव लेकर घर पहुंचे। मां रोते हुए बेहोश हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें