फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के गलत इलाज से किशोर की मौत

Mon, 23 Jul 2018 11:51 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। झोलाछाप के गलत इलाज से एक किशोर की मौत हो गई। परिजन उसे लेकर झोलाछाप के क्लीनिक पर बुखार का इलाज कराने पहुंचे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।  महेशगंज थाना क्षेत्र के रायगढ़ कुटुलिया निवासी रोहित गौतम (16) पुत्र स्व.श्रीराम हरिजन के हाथ-पैर में दर्द था। उसका इलाज कराने के लिए उसका बड़ा भाई धुन्नीलाल कुंडा के समापुर निवासी अपने बहनोई संजय कुमार के घर आया था। बहनोई उसे बगल में ही मौजूद चांदसी दवाखाना के डीके सेन के पास इलाज के लिए ले गया।
विज्ञापन


आरोप है कि चिकित्सक ने गलत इंजेक्शन लगा दिया। इससे उसका शरीर ऐंठने लगा। इस पर उसका भाई और रिश्तेदार उसे दूसरी जगह ले जाने की बात कहने लगे। बावजूद इसके चिकित्सक उसे ठीक करने का दावा करता रहा। शाम करीब चार बजे जब उसकी नब्ज बंद होने लगी तो परिजन उसे जबरन सीएचसी कुंडा ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिजनों में चीखपुकार मच गई। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें