फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछा कर रहे सिपाहियों को बदमाशों ने मारी टक्कर

Sat, 31 Mar 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
घायलों का इलाज करते डाॅक्टर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर बदमाशों का पीछा कर रहे सिपाहियों को अपाची बाइक से टक्कर मार दी गई। बदमाश उन्हें टक्कर मारने के बाद फरार हो गए। खून से लथपथ दोनों सिपाही जेठवारा थाना के जगदीशपुर पुरानी सब्जी मंडी के पास बेहोशी की हालत में पड़े थे। क्षेत्र के एक युवक ने देखा तो दोनों सिपाहियों को जेठवारा थाने पहुंचाया। एसओ ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


जेठवारा थाना के कटरागुलाब सिंह पुलिस चौकी में सिपाही सूर्यभान (32) व रामचरन प्रजापति (27) तैनात हैं। शुक्रवार दोपहर बाद उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश अपाची बाइक से पुरानी सब्जी मंडी के पास खड़े होकर किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। इस पर दोनों सिपाही बाइक से बदमाशों के पास पहुंचे। पुलिस को देखते ही अपाची सवार बदमाश भागने लगे। दोनों सिपाहियों ने उनका पीछा कर लिया।

इस बीच बदमाशों ने सिपाहियों की बाइक में टक्कर मार दी। इससे सिपाहियों की बाइक पलट गई। वह सडक़ से दूर जा गिरे। गंभीर चोटें आने से दोनों बेहोश हो गए। इस बीच उधर से गुजर रहे एक युवक ने उन्हें देखकर जेठवारा थाने पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। जेठवारा एसओ ने बताया कि दोनों सिपाहियों ने बदमाशों को पहचान लिया है। जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें