फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में बेखौफ घूम रहे लुटेरे, बदमाश

Wed, 01 Aug 2018 11:33 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जनपद की पुलिस लुटेरों के आगे हांफ रही है। लुटेरों और बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है।  लुटेरे, बदमाश जनपद में बेखौफ घूम रहे हैं। जिले में मंगलवार रात और बुधवार को लूट की दो और घटनाएं हो गईं। हर बार की तरह पुलिस मौके पर पहुंची और जांचकर लौट गई। इस क्रम में नगर कोतवाली के शुकुलपुर निवासी रोहित शुक्ला पुत्र मनोज शुक्ला सपा नेता हरीश शुक्ला का चचेरा भाई है। बुधवार दोपहर वह बाइक से डाकघर दादी की पेंशन लेने गया था।
विज्ञापन


13 हजार रुपये पेंशन लेने के बाद वह घर के लिए मदर स्कूल की ओर से चल पड़ा। सिविल लाइन पुलिस चौकी के करीब सेंट जोसेफ स्कूल के सामने एक बदमाश ने उसे रोक लिया। तभी बाइक से हेलमेट लगाकर दूसरा बदमाश पहुंच गया। उसने रोहित को तमंचा सटा दिया। जिससे वह भयभीत हो गया। दोनों उसकी जेब से 13 हजार रुपये लूटकर ट्रांजिस्ट हास्टल की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने लगी। कुछ देर तक वाहनों की चेकिंग के बाद पुलिस फिर अपने ढर्रे पर लौट आई। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जेठवारा थाना क्षेत्र के सरियापुर निवासी अरुण कुमार द्विवेदी ने इलाहाबाद के मीरापुर में ट्रेवल्स एजेंसी खोल रखा है। मंगलवार की रात वह अपने घर से कार से इलाहाबाद जा रहे थे। जेठवारा थाना क्षेत्र के कटरागुलाब सिंह बाजला से कल्याण रोड पर शराब की दुकान के करीब कार पर राड से प्रहार कर बदमाशों ने अरुण को रुकने के लिए मजबूर कर दिया। कार रुकते ही नकाबपोश चार बदमाशों ने तमंचा सटाकर उनके पास रहे 40 हजार रुपये, सोने की चेन और एटीएम कार्ड लूट लिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। अरुण ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। इसके बाद पीड़ित थाने पर पहुंचा और तहरीर दी। खास बात यह रही कि कटरागुलाब सिंह पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूर लूट की घटना हो गई और पुलिस को भनक तक नही लगी। अरुण अपनी मां से मिलने घर आए थे। कार की किश्त जमा करने के लिए उन्होंने मां से रुपये भी लिए थे। एसओ जेठवारा ने बताया कि तहरीर मिली है। लुटेरों की तलाश हो रही है।
विज्ञापन


पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार को रानीगंज में लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को तमंचे के बल पर प्रेमनगर के पास 80 हजार रुपये लूट लिए। जेठवारा थाना क्षेत्र के गंभीरा मंडरा के पास बदमाश बैंक से रुपये निकालकर घर आ रहे हरिश्चंद्र से लूटपाट करने लगे। बेटा उमेश पहुंचा तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें