फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद उद्यान के हर कोने पर होगी तीसरी आंख की नजर

Wed, 08 Jun 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : demo
विज्ञापन
नगर के शहीद उद्यान पार्क में सुबह और शाम के समय सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। बच्चों संग महिलाएं व युवा भी गार्डेन में घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में पार्क के हर कोने में कर्मचारियों के लिए नजर रख पाना मुश्किल भरा काम है। पार्क के हर कोने की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नगर पालिका जल्द ही सीसीटीवी कैमरा लगवाने जा रही है। जिससे सभी की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। जो लोग पार्क में अव्यवस्था पैदा करते हैं, ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनका प्रवेश बंद करने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

शहर के कंपनी गार्डेन को ऐसा संवारा गया है कि सुबह शाम पार्क में भारी संख्या में शहरियों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग घूमने के लिए आते हैं।

ऐसे में कुछ लोग पार्क की व्यवस्था को खराब करने में लगे रहते हैं। कोई फूलों के पौधों को नुकसान पहुंचाता है तो कोई झूला या बच्चों के खेल के सामान को क्षतिग्रस्त करने पर आमादा हो जाता है। पार्क की रखवाली के लिए कर्मचारी भले लगाए गए हैं, लेकिन वे एक समय में हर कोने में मौजूद नहीं रह पाते। शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए पहले तीन सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। जो काफी दिनों से बंद चल रहे हैं। मौजूदा समय में भी कुछ शरारती तत्व पार्क को नुकसान पहुंचाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा अकेली महिलाओं या युवतियों के ऊपर छींटाकशी भी करते रहते हैं। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अवधेश यादव ने बताया कि खराब सीसीटीवी की मरम्मत कराने के साथ ही पार्क के हर कोने की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जल्द ही पांच सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाएंगे। ताकि हर कोने पर नजर रखी जा सके। पार्क में शरारत करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके प्रवेश पर बैन लगाया जाएगा। ताकि लोग निर्भीक होकर पार्क में घूमने फिरने का आनंद उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें